फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal Vigilance caught Patwari red handed while taking bribe

विजिलेंस ने पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा पटवारी

Thu, 14 Feb 2019 09:39 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: ashok chauhan Updated Thu, 14 Feb 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
himachal Vigilance caught Patwari red handed while taking bribe

नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के घोड़व में एक पटवारी को विजिलेंस टीम ने रंगेहाथों रिश्वत लेते पकड़ा है। पटवारी एक परिवार की जमीन का इंतकाल करवाने के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगरोटा बगवां के तहत घोड़व पटवारखाने में कार्यरत पटवारी सुभाष चंद (60) पुत्र ईश्वर दास निवासी 53 मील के खिलाफ कुलभूषण पठानिया और सहदेव सिपहिया ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि संबंधित पटवारी जमीन का इंतकाल करवाने की एवज में उनसे पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन


इनकी शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। विजिलेंस धर्मशाला के एसपी अरुल कुमार ने बताया कि विजिलेंस टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed