फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal's person Shot dead in delhi

टशनबाजी में गोली मारकर दोस्त की हत्या, दो गिरफ्तार

Fri, 09 Nov 2018 01:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Nov 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
himachal's person Shot dead in delhi

पंजाबी बाग में टशनबाजी में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मृतक के दोस्त समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पुलिस को बुधवार देर रात सवा तीन बजे सूचना मिली कि महाराजा अग्रसेन अस्पताल के बाहर गेट के पास एक शख्स घायल अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उसके कंधे पर गोली लगी थी। मरने वाले शख्स की शिनाख्त हरीश शर्मा (40) के रूप में हुई। मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला निवासी हरीश पत्नी सुनीता और 11 साल की बेटी के साथ मादीपुर के ए ब्लॉक में रहता था। वह नारायणा लोहा मंडी में काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

himachal's person Shot dead in delhi

पूछताछ में उसकी पत्नी ने बताया कि खाना खाने के बाद हरीश मादीपुर में रहने वाले दोस्त राजू उर्फ लंगड़ा को दिवाली की मुबारकबाद देने गया था। सुनीता ने राजू पर उसके पति की हत्या करने का शक जताया। पुलिस ने राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। राजू ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

उसने बताया कि रात में उसके साथ छह अन्य दोस्त मादीपुर निवासी राम, राजेश, जितेंद्र, हरिकांत, कुलदीप और रमेश कपूर मौजूद थे। राम अपने साथ पिस्टल लेकर आया था।

इसी दौरान हरीश वहां पहुंचा और पिस्टल चलाने की बात कही। राजू ने टशनबाजी में पिस्टल से गोली निकालकर उसकी तरफ ट्रिगर दबा दिया, लेकिन चेंबर में पहले से एक गोली फंसी हुई थी, जो हरीश के कंधे में जा लगी।

इस पर आरोपी उसे ले जाकर महाराजा अग्रसेन अस्पताल के गेट पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने राजू के साथ उसके छह अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। राजू के खिलाफ 2008 में हरि नगर थाने में हत्या का एक मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed