{"_id":"f72435a9375e07441e78aaeecc426f26","slug":"himachal-road-transport-corporation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी के कंडक्टर की करतूत पढ़ना नहीं चाहेंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचआरटीसी के कंडक्टर की करतूत पढ़ना नहीं चाहेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 03 Nov 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के दो कंडक्टर कैश लेकर गायब हैं। एचआरटीसी के तारादेवी डिपो में कार्यरत यह कंडक्टर अपने अपने रूटों पर रवाना हुए थे और वापस लौटने पर इन्होंने कैश जमा नहीं करवाया। इतना ही नहीं ईटीएम मशीनें (इलेक्ट्रानिक टिकटिंग मशीन) भी साथ लेकर फरार चले गए हैं।
विज्ञापन
एचआरटीसी तारादेवी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक ख्याली राम होटा ने बताया कि दो कंडक्टर एचआरटीसी का कैश और ईटीएम मशीनें लेकर चले गए हैं। दोनों कर्मी एचआरटीसी के तारादेवी डिपो में अनुबंध आधार पर काम कर रहे थे। कंडक्टरों के गायब होने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक ख्याली राम होटा ने बताया कि निगम के उच्चाधिकारियों को मामले को लेकर सूचित कर दिया है। 15 दिन के भीतर यदि कंडक्टर कैश और टिकटिंग मशीनें जमा नहीं करवाते हैं तो एकतरफा कार्यवाई करते हुए उन्हें बिना कारण बताओ नोटिस जारी किए नौकरी से निष्कासित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन