{"_id":"5fddea61fa718f45d61e2ce4","slug":"himachal-news-woman-among-four-arrested-with-heroin-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरोल पर चल रहे युवक व महिला समेत चार लोगों से 15 लाख की हेरोइन पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेरोल पर चल रहे युवक व महिला समेत चार लोगों से 15 लाख की हेरोइन पकड़ी
Sat, 19 Dec 2020 05:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 19 Dec 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में पुलिस ने मट्टनसिद्ध में एक निजी गेस्ट हाउस में ठहरे महिला समेत चार लोगों से 28 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इनमें एक युवक हमीरपुर के बडैहर गांव, जबकि महिला व दो अन्य लोग जिला सोलन के रहने वाले हैं। बडैहर का आरोपी अमित कुमार और सोलन के खडीहन गांव के आरोपी तेज सिंह पर पहले भी हत्या, चोरी, मारपीट और एनडीपीएस के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
वह पेरोल पर था। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत स्थानीय बाजार में करीब 2.5 लाख, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। सदर पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) शुक्रवार रात को दोसड़का क्षेत्र में गश्त पर थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि नशे की खेप के साथ चार लोग आए हैं। इस पर पुलिस ने मट्टनसिद्ध स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में दबिश दी।
विज्ञापन
यहां मौजूद चार लोगों अमित कुमार (28) निवासी बडैहर तहसील भोरंज जिला हमीरपुर, तेज सिंह (34) निवासी गांव खडीहन नया ग्राम तहसील कसौली जिला सोलन, तीसरा व्यक्ति पवन कुमार (25) निवासी गांव, डाकघर व तहसील कसौली जिला सोलन और महिला (23) निवासी गांव डगयार डाकघर परवाणू तहसील कसौली जिला सोलन से 28 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। उधर, पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि हाल में पुलिस ने दो लोगों से 320 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।
विज्ञापन