फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal News: motor vehicle inspector two other arrested for taking bribe of one lakh rupee in Mandi by state vigilance and anti corruption bureau

विजिलेंस: मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर, दो बिचौलिए आपस में रिश्वत के 1.13 लाख रुपये बांटते गिरफ्तार

Sun, 28 Nov 2021 10:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 28 Nov 2021 10:51 PM IST
सार

आरोपी एमवीआई अभिषेक बिलासपुर में कार्यरत है। वर्तमान में इनके पास मंडी जिला के उपमंडल बल्ह और सुंदरनगर का अतिरिक्त कार्यभार भी है। इनके खिलाफ विजिलेंस को शिकायतें मिली थीं कि वह पासिंग और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के नाम पर रिश्वत ले रहे हैं।

विज्ञापन
Himachal News: motor vehicle inspector two other arrested for taking bribe of one lakh rupee in Mandi by state vigilance and anti corruption bureau
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने और पासिंग के लिए रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ने परिवहन विभाग के मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) और दो बिचौलियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रविवार को मंडी के बल्ह के कंसा चौक पर गाड़ियों की पासिंग के बाद ये तीनों सुंदरनगर स्थित बीबीएमबी झील के किनारे गाड़ी खड़ी करके रिश्वत के 1.13 लाख रुपये आपस में बांट रहे थे।

विज्ञापन


विजिलेंस ने तीनों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी एमवीआई अभिषेक बिलासपुर में कार्यरत है। वर्तमान में इनके पास मंडी जिला के उपमंडल बल्ह और सुंदरनगर का अतिरिक्त कार्यभार भी है। इनके खिलाफ विजिलेंस को शिकायतें मिली थीं कि वह पासिंग और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के नाम पर रिश्वत ले रहे हैं।
विज्ञापन


इनके साथ विनोद निवासी सुंदरनगर और प्रीतम ठाकुर निवासी खुडला को भी विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। विजिलेंस के एसपी राहुल नाथ ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कुछ समय पहले शिकायत मिली थीं कि जिले में वाहनों की पासिंग और लाइसेंस जारी करने के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। इसको देखते हुए लगातार नजर रखी जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed