फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal News: machinery stolen from jal shakti vibhag pump in Hamirpur

पंप ऑपरेटर को बंधक बनाकर जल शक्ति विभाग की मशीनरी ले उड़े शातिर

Sat, 27 Mar 2021 06:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 27 Mar 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: machinery stolen from jal shakti vibhag pump in Hamirpur
पंप ऑपरेटर अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला

जलशक्ति विभाग के पंप हाउस में देर रात तीन लुटेरे विभाग के पंप ऑपरेटर को बंधक बनाकर यहां से करीब ढाई लाख रुपये कीमत के बिजली उपकरण लूट कर ले गए। लूट से पूर्व आरोपियों ने पंप ऑपरेटर की जमकर पिटाई की और टेप से उसके मुंह बंद कर दिया। पूरे मुंह, पांव और हाथों पर भी टेप बांध दी। मारपीट में पंप ऑपरेटर को काफी चोटें आई भी आई हैं।

विज्ञापन


लुटेरे पंप ऑपरेटर का मोबाइल फोन भी उड़ा ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का अस्पताल में मेडिकल भी करवाया गया। शनिवार दोपहर को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी भी मौके पर पहुंचे। जबकि इससे पूर्व एसएचओ सुजानपुर सुभाष शास्त्री की अगुवाई में मामले की छानबीन जारी रही।
विज्ञापन


इससे पूर्व हमीरपुर में एसडीओ और जेई पर भी हमला हो चुका है। जल शक्ति विभाग के पंप हाउस बडबड़दार में सेवारत पंप ऑपरेटर अजय कुमार पुत्र रणजीत सिंह गांव री जिला हमीरपुर ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार रात को वह 9 बजे ड्यूटी पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात तकरीबन 10 बजे वह शौच के लिए दरवाजे से बाहर आया। इस दौरान तीन अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया और टेप से हाथ, मुंह और टांगें बांध कर उन्हें अंदर ले गए। तकरीबन एक घंटे बाद लुटेरे पंप हाउस का सामान जैसे मोटर स्टार्टर, तांबे की तार और साथ में उसका मोबाइल फोन भी ले गए। जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक गर्ग ने कहा कि करीब ढाई लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। इस बारे में पुलिस में शिकायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed