{"_id":"5f85b2cc5cf7176ba67ff984","slug":"himachal-news-fake-govt-job-appointment-letter-15-thousand-demanded","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी में नियुक्ति के लिए फर्जी लेटर भेजा, 15 हजार मांगी सिक्योरिटी राशि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सरकारी नौकरी में नियुक्ति के लिए फर्जी लेटर भेजा, 15 हजार मांगी सिक्योरिटी राशि
Tue, 13 Oct 2020 07:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 13 Oct 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले के एक युवक को सरकारी नौकरी में नियुक्ति का एक फर्जी नियुक्ति पत्र भेजकर शातिरों ने एक दिन के भीतर 15 हजार की सिक्योरिटी राशि की मांग कर डाली। शक होने पर अभ्यर्थी और उसके परिजनों ने छानबीन की तो यह नियुक्ति पत्र फर्जी निकला। युवक के पिता हंसराज पुलिस अधीक्षक हमीरपुर कार्यालय पहुंचे और मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
युवक अभय शर्मा और उसके भाई नवीन गांव तरकेड़ी तहसील नादौन जिला हमीरपुर ने बताया कि भारत सरकार के कानून मंत्रालय की तरफ से अभय शर्मा के नाम पर एक नियुक्ति पत्र आया। इसमें डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस में चपरासी, क्लर्क या चौकीदार पद के लिए उसका चयन होने की बात कही गई। अभय ने प्रदेश के तीन न्यायालयों में चपरासी के पदों के लिए आवेदन किया है, लेकिन उन्हें आए फर्जी नियुक्ति पत्र में साक्षात्कार या परीक्षा के बजाय केवल 15 दिन की ट्रेनिंग होने की बात कही गई।
विज्ञापन
ट्रेनिंग के लिए 15300 रुपये सिक्योरिटी राशि जमा करवाने की मांग नियुक्ति पत्र मिलने के 12 घंटों के भीतर की गई। नियुक्ति पत्र में 60 साल की उम्र तक नौकरी और पे बैंड भी दिया है। प्रदेश में ही नौकरी मिलने का लोभ भी दिया गया है। इस पर परिजनों को शक हुआ। छानबीन की तो यह पत्र फर्जी निकला। अभ्यर्थी ने कहा कि कोई और अभ्यर्थी इस झांसे में न आए। पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि शिकायत मिली है, इस संबंध में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन