फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal CID will take help of Interpol in Technomac scam

टेक्नोमैक घोटाला: मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए इंटरपोल की मदद लेगी सीआईडी

Sat, 11 May 2019 02:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 11 May 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
Himachal CID will take help of Interpol in Technomac scam
फाइल फोटो

बहुचर्चित इंडियन टेक्नोमैक घोटाले के मुख्य कर्ताधर्ता तक अपनी पकड़ बनाने के लिए मामले की जांच कर रही प्रदेश सीआईडी अब इंटरपोल की मदद लेगी। इसके लिए जांच एजेंसी इंटरपोल से संपर्क साध रही है। माना जा रहा है कि मुख्य आरोपी और कंपनी का मालिक राकेश शर्मा देश छोड़कर भाग गया है। ऐसे में उसे पकड़ने के लिए अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी का सहारा लेना जरूरी है। 

विज्ञापन


एएसपी सीआईडी वीरेंद्र कालिया ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ चल रही करोड़ों की फर्जी आरटीजीएस मामले में अदालत में चार्जशीट भी दायर की जा चुकी है लेकिन मुख्य आरोपी अभी पकड़ से बाहर है। साथ ही मुख्य आरोपी किस देश में छुपा है, इसको लेकर भी अभी पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय एजेंसी की मदद लेनी जरूरी है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जांच में कंपनी की ओर से हजारों करोड़ रुपये से अधिक की वैट और सेल्स टैक्स चोरी के अलावा बैंकों से फर्जी दस्तावेज पर लोन लेकर फरार होने के अलावा करोड़ों के बिजली बिल भुगतान के लिए फर्जी आरटीजीएस कर सरकार को चूना लगाया था। सभी मामलों में कंपनी के अधिकारियों के अलावा बिजली और आबकारी विभाग के कई अधिकारी भी जांच एजेंसी की पकड़ में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed