फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal chamba girls sexually abused at bal ashram

खाने में नशा मिलाकर आश्रम की बच्चियों से यौन शोषण का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Thu, 28 Sep 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 28 Sep 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
Himachal chamba girls sexually abused at bal ashram

देवभूमि एक बार फिर शर्मसार हुई है। चुराह उपमंडल स्थित बालिका आश्रम में आधा दर्जन बच्चियों से यौन शोषण के मामले का पर्दाफाश हुआ है। बुधवार सुबह 8 से 14 साल की आधा दर्जन बच्चियों ने हाईकोर्ट के न्यायाधीश त्रिलोक सिंह चौहान और डीसी सुदेश मोख्टा के सामने कहा कि रात को उन्हें खाने में नशा मिलाकर दिया जाता था। इससे वे बेहोश हो जाती थीं।

विज्ञापन


सुबह उठतीं तो आंखों के आगे अंधेरा छा जाता और कुछ गलत होने का अहसास होता। कुछ बच्चियों ने उनसे छेड़छाड़ की बात भी कही। बुधवार सुबह आश्रम के क्लर्क, कुक और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीरवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


आश्रम के पूरे स्टाफ को बदलकर दो महिला गृहरक्षक तैनात की गई हैं। सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क जब्त कर ली है। बुधवार देर शाम पीड़ित बच्चियों को मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भी लाया गया। मेडिकल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। डीसी सुदेश मोख्टा ने कहा कि पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ऐसे हुआ खुलासा

Himachal chamba girls sexually abused at bal ashram
डीसी चंबा बालिका आश्रम चिल्ली के स्टाफ से पूछताछ करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

उल्लेखनीय है कि आश्रम में 33 बच्चियां रहती हैं। इनमें एक बच्ची ने आश्रम प्रभारी से कुछ कर्मचारियों पर अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने की शिकायत की थी। आश्रम प्रभारी ने इसकी सूचना जिला बाल संरक्षण इकाई और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को दी। बीते रविवार को बाल कल्याण समिति की टीम आश्रम में विधिक साक्षरता शिविर में गई थी। 

इस दौरान पांच और बच्चियों ने आश्रम के तीन कर्मचारियों पर अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए। समिति ने डीसी को इसकी सूचना दी। डीसी सुदेश मोख्टा ने बताया कि बुधवार को पीड़ित छह बच्चियों से हाईकोर्ट के न्यायाधीश के समक्ष बातचीत की गई। कुछ बच्चियों ने बताया कि उन्हें खाने में नशा मिलाकर दिया जाती था। 

सीसीटीवी में सिर्फ एक दिन की रिकॉर्डिंग 
बुधवार सुबह हाईकोर्ट के न्यायाधीश त्रिलोक सिंह चौहान, डीसी सुदेश मोख्टा बाल आश्रम पहुंचे। आश्रम में मौजूद अन्य 27 छात्राओं और स्टाफ से पूछताछ की गई। आश्रम में बच्चियों ने यहां से अन्य जगह न जाने की बात कही। इस पर डीसी ने आदेश दिए कि आश्रम में दो महिला गृहरक्षक तैनाती की जाएं। बता दें कि आश्रम में मात्र तीन सीसीटीवी कैमरे हैं। जांच में सामने आया कि सीसीटीवी में मात्र एक दिन की रिकॉर्डिंग हुई है। इसके पीछे कैमरे खराब होने का तर्क दिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed