{"_id":"ede7cc8589b1f2f8e435287db2be5a62","slug":"heightened-sutlej-stored-in-the-truck-driver-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफनती सतलुज में समाया ट्रक, चालक लापता! ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उफनती सतलुज में समाया ट्रक, चालक लापता!
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
Updated Thu, 21 Aug 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के कारण उफान पर चल रही सतलुज नदी में एक सीमेंट से भरा ट्रक गिर गया। पुलिस ने ट्रक को तो बरामद कर लिया लेकिन अभी तक इसमें सवार लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दाड़लाघाट से सीमेंट लेकर रामपुर आ रहा एक ट्रक पटाकरहा के पास सतलुज नदी में जा गिरा। ट्रक में और कितने लोग थे, इस बारे में अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
हालांकि गोताखोरों की दल भी मौके पर लाया गया है लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है। दाड़ला घाट से पांच ट्रक सरकारी सीमेंट लेकर रामपुर आ रहे थे।
चार ट्रक तो रामपुर पहुंच गए। लेकिन एक ट्रक संख्या एचपी 11बी 1104 रामपुर नहीं पहुंचा। जिसके बाद इस बारे में ट्रक के मालिक देवी राम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
छानबीन के दौरान पुलिस ने ट्रक को कटाकरहा में सतलुज नदी में गिरा मिला। ट्रक चालक संजय कुमार निवासी बैजनाथ कांगड़ा का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। थाना प्रभारी कुमारसैन राजेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है।