फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hearing on bail plea of former SP Shimla DW Negi postponed

पूर्व एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी की जमानत याचिका पर सुनवाई टली

Thu, 29 Nov 2018 08:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 29 Nov 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
Hearing on bail plea of former SP Shimla DW Negi postponed

बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म  एवं हत्याकांड के एक कथित आरोपी सूरज की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में जेल में बंद शिमला के पूर्व एसपी डीडब्ल्यू नेगी की जमानत याचिका पर सुनवाई 6 दिसंबर के लिए टल गई। न्यायाधीश संदीप शर्मा के समक्ष इस याचिका पर सुनवाई हुई।

विज्ञापन


पूर्व एसपी फिलहाल शिमला के कंडा जेल में बंद हैं। गौरतलब है कि पुलिस लॉकअप में गुड़िया के साथ बदसलूकी एवं हत्या के कथित आरोपी सूरज की पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में सीबीआई ने पूर्व आईजी जहूर जैदी समेत आठ पुलिस कर्मचारियों को बीते वर्ष 29 अगस्त को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


सीबीआई की ओर से गिरफ्तार सभी आरोपी तब से ही न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस लॉकअप में हुई मौत मामले में जैदी के अलावा ठियोग के पूर्व डीएसपी मनोज जोशी, एसआई राजेंद्र सिंह, एएसआई दीपचंद, एचएससी
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरत सिंह, मोहन लाल, रफीक अली, रंजीत सरेटा अभी तक सलाखों के पीछे हैं। सीबीआई ने इसी मामले में 16 नवंबर 2017 को शिमला के पूर्व एसपी डीडब्ल्यू नेगी को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed