फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health department raid in nestle plant at una

नेस्ले के प्लांट में छापामारी, मैगी के सैंपल लिए

Thu, 04 Jun 2015 11:40 PM IST
Updated Thu, 04 Jun 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
health department raid in nestle plant at una

देशभर में नेस्ले कंपनी के मैगी नूडल्स को लेकर उपजे विवाद के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रदेश के एकमात्र प्लांट में पहली बार दबिश दी। टीम को देख कंपनी कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही। विभागीय कर्मचारियों ने मैगी प्रोडक्ट के तीन अलग-अलग बैच के सैंपल लिए। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजने की तैयारी है। इससे पूर्व मैगी के जितने भी सैंपल लिए वे बाजार में दुकानों से लिए गए थे।

विज्ञापन


वीरवार देर शाम प्रदेश सरकार के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय विशेष टीम टाहलीवाल स्थित नेस्ले उद्योग में पहुंची। सूत्रों के मुताबिक टीम में डॉ. उदित कुमार, विशेष अधिकारी एलडी ठाकुर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश ठाकुर मौजूद रहे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग टीम ने मैगी प्रोडक्ट के अलग-अलग तरह के सैंपल भी लिए।

विज्ञापन

उत्पादन में 80 फीसदी तक की गिरावट

health department raid in nestle plant at una

छापेमारी के दौरान प्लांट के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। करीब तीन घंटे स्वास्थ्य टीम ने प्लांट का निरीक्षण किया, वहीं कंपनी अधिकारियों से कई अहम जानकारी भी जुटाई। विवादों के बाद टाहलीवाल उद्योग में उत्पादन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। पिछले एक सप्ताह के भीतर प्लांट में लगभग 80 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है।

जहां रोजाना 25 से 60 हजार पेटी का उत्पादन होता था, जो घटकर 8 हजार पेटी तक सिमट गया है। सूत्र बताते हैं कि बाजारों में आई बिक्री में आई गिरावट के चलते टाहलीवाल में उत्पादन ठप हो गया है। टीम के प्रमुख डॉ उदित कुमार का कहना है कि प्लांट से सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed