फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Head Constable commit suicide at Shahpur, kangra.

हेड कांस्टेबल ने खाया जहर, दो माह बाद थी बेटे की शादी

Sun, 24 Jul 2016 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा) Updated Sun, 24 Jul 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
Head Constable commit suicide at Shahpur, kangra.

हिमाचल पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने बेटे की शादी से ठीक दो महीने पहले अचानक जहर खाकर जान दे दी। मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा का है। यहां शाहपुर के नेरटी पंचायत के अंतर्गत चुड़था गांव में 57 वर्षीय हिमाचल पुलिस के हेडकांस्टेबल जगरूप सिंह ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया।

विज्ञापन


तबीयत बिगड़ने पर जगरूप सिंह को परिजन सिविल अस्पताल शाहपुर ले गए। यहां से उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान जगरूप सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


जगरूप सिंह हिमाचल पुलिस की सेकेंड बटालियन सकोह (धर्मशाला) में तैनात थे। बताया जा रहा है कि मानसिक रोगी होने के चलते वह लंबे अरसे से उपचाराधीन होने के साथ मेडिकल लीव पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने बाद थी बेटे की शादी
जगरूप अपने पीछे पत्नी व एक बेटा छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि जगरूप सिंह के बेटे की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। थाना प्रभारी शाहपुर प्रताप ठाकुर ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed