{"_id":"6f8f0ca55a73c236ca1306dd9f562da8","slug":"he-was-unhappy-wife-and-taken-steps-to-do-so-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वह पत्नी से था नाखुश और उठा लिया ऐसा कदम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वह पत्नी से था नाखुश और उठा लिया ऐसा कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 29 Aug 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल की कोट पंचायत बडाही गांव में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बडाही निवासी कमलकांत पुत्र बरडूराम ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की है। मृतक की मां सावित्री देवी ने पुलिस में कमलकांत की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
मृतक कमलकांत रामपुर के पास ज्यूरी में दुकान करता था। आजकल वह घर आया था। सावित्री देवी का कहना है कि उसके बेटे का विवाह नौ वर्ष पूर्व हुआ था।
शादी के बाद कुछ वर्ष तक दोनों के बीच संबंध मधुर रहे और उनके एक बेटा भी हुआ है। बेटा सात साल का है। कुछ वर्षों बाद दोनों झगड़े शुरू हो गए।
इसी तनाव के चलते उसके बेटे ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि मृतक की मां की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन