फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hamirpur Burglary at Congress leader Promila devi house

कांग्रेस नेत्री के घर चोरी, 11 तोले सोने के गहने और नकदी उड़ाई

Sat, 05 Aug 2017 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 05 Aug 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur Burglary at Congress leader Promila devi house
कांग्रेस नेत्री प्रमिला देवी - फोटो : File Photo

हिमाचल के जिला हमीरपुर के भोरंज उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहीं प्रमिला देवी के घर से शातिर गहने और नकदी पर हाथ साफ कर गए। घटना के समय घर पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद रहीं था। कांग्रेस नेत्री अपने स्वास्थ्य चेकअप करवाने चंडीगढ़ गई हुई थीं। पीछे से शातिरों ने चोरी को अंजाम दिया।

विज्ञापन


शिकायत मिलते ही पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्रमिला देवी पत्नी कमलजीत निवासी गांव बैलग डाकघर जिजवीं तहसील भोरंज और हमीरपुर ने चोरी की शिकायत भोरंज पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। पीड़ित ने बताया कि 26 जुलाई को वह और उसका पति चंडीगढ़ अस्पताल में स्वास्थ्य की जांच करवाने गए थे।
विज्ञापन


28 जुलाई को वह चेकअप करवाने के बाद वापस लौटे। रास्ते में सुहारी में वह अपनी बहन के घर पर रुक गईं। 31 जुलाई को जब वह घर पहुंची तो देखा कि प्रथम मंजिल के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे के भीतर जाकर देखा तो ट्रंक का कुंडा टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखे करीब ग्यारह तोले सोने के गहने और 15000 रुपये नकदी मौके से गायब थी।


साथ ही कमरे में ऊनी कंबल समेत अन्य सामग्री भी चोरी थी। पुलिस ने शिकायत के बाद मौके पर पहुंच का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed