फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hackers uploaded obscene pictures on facebook profile of former acdemy secrtary

पूर्व सचिव के फेसबुक प्रोफाइल पर डाल दीं अश्लील तस्वीरें

Mon, 21 Jul 2014 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 21 Jul 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
hackers uploaded obscene pictures on facebook profile of former acdemy secrtary

राज्य भाषा, कला एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व सचिव सुदर्शन वशिष्ठ का फेसबुक खाता हैक हुआ है। साइबर जगत के अज्ञात शरारती तत्वों ने सुदर्शन वशिष्ठ की फेसबुक आईडी में घुसकर उनकी वाल पर कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें चढ़ा दीं।

विज्ञापन


बाद में वशिष्ठ को इन्हें पासवर्ड बदलकर वाल से हटाना पड़ा। उन्होंने सभी फेसबुक फ्रेंड्स से अज्ञात शरारती तत्वों की इस शरारत पर क्षमा मांगी है। पूर्व अकादमी सचिव एवं साहित्यकार सुदर्शन वशिष्ठ ने कहा कि इससे पूर्व एक बार उनकी ई-मेल आईडी भी हैक की जा चुकी है।
विज्ञापन


अब फेसबुक खाते के साथ ऐसा किया गया है। हालांकि, उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस को कोई शिकायत नहीं की है। उन्हें कुछ फेसबुक फ्रेंड्स ने ही सलाह दी है कि ऐसा होता ही रहता है। पासवर्ड बदलते रहना होता है। वशिष्ठ ने कहा है कि उन्हें यह सब मालूम ही नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उनके दोस्तों ने उन्हें सूचित किया है कि उन्होंने ऐसी आपत्तिजनक तस्वीरें क्यों पोस्ट कर रखी हैं तो वे खुद चौंक गए। कहा कि चूंकि अब यह मामला ठीक हो गया है, इसलिए वह पुलिस में शिकायत नहीं करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed