Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gujarat Governor Acharya Devvrat is on a visit to Shimla; he interacted with people at Lok Bhawan regarding na

वीडियो: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत शिमला दाैरे पर, लोकभवन में प्राकृतिक खेती पर लोगों से किया संवाद

Sat, 28 Nov 2026 12:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 12:05 PM IST
सार

 आचार्य देवव्रत ने लोकभवन गेस्ट हाउस में लोगों से संवाद किया। आचार्य देवव्रत इससे पहले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्य कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Gujarat Governor Acharya Devvrat is on a visit to Shimla; he interacted with people at Lok Bhawan regarding na
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत तीन दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचे हैं। उन्होंने राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की है। शनिवार को आचार्य देवव्रत ने लोकभवन गेस्ट हाउस में लोगों से संवाद किया। आचार्य देवव्रत इससे पहले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्य कर चुके हैं।  देवव्रत पत्नी दर्शना देवी के साथ शिमला पहुंचे हैं। लोगों से संवाद के दाैरान आचार्य देवव्रत ने आज के खानपान को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि आज लोग बोतल का पानी पीते हैं। तीस साल पहले ऐसी स्थिति बिल्कुल नहीं थी। आज खाने, फलों, सब्जियों और अनाज में कीटनाशकों का जहर घुल चुका है। इसी जहरीले खानपान के कारण लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन



खानपान और बीमारियां
राज्यपाल ने कहा कि   चालीस साल पहले लोग कैंसर के बारे में नहीं जानते थे। दिल का दौरा पड़ने जैसी समस्याओं की कोई कल्पना भी नहीं करता था। किडनी खराब होने की घटनाएं भी उस समय आम नहीं थीं। यह सब आज के दूषित खानपान का ही नतीजा है। खानपान की इन कमियों के कारण स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


प्राकृतिक खेती के अभियान को पीएम ने सराहा
आचार्य देवव्रत इस समस्या से निपटने के लिए पूरे देश में प्राकृतिक खेती को लेकर एक बड़ा अभियान चला रहे हैं। उनके इस अभियान की प्रधानमंत्री ने भी सराहना की है। अब प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक खेती को एक राष्ट्रीय मिशन का रूप दे दिया है। प्राकृतिक खेती अपनाने से लोगों को शुद्ध खानपान मिल सकेगा। इससे समाज को कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती के कारण ग्लोबल वार्मिंग का असर भी बढ़ रहा है।     

Trending Videos

कृषि विज्ञानी प्राकृतिक खेती और जैविक खेती में ही फर्क नहीं कर पा रहे: आचार्य
आचार्य देवव्रत ने कहा कि कृषि विज्ञानी प्राकृतिक खेती और जैविक खेती में ही फर्क नहीं कर पा रहे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती की तरह ही जैविक खेती भी सही नहीं है। पहले रासायनिक दवाओं और खादों वाले, अब जैविक खेती वाले किसानों को लूट रहे हैं। प्राकृतिक खेती घर में उपलब्ध सामग्री से ही की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed