फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Govt school teacher molested girl students in Chamba Himachal pradesh

स्कूल में डेपुटेशन पर भेजा शिक्षक वीडियो दिखा करने लगा गंदी हरकतें

Sun, 23 Sep 2018 12:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Updated Sun, 23 Sep 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
Govt school teacher molested girl students in Chamba Himachal pradesh

स्कूल में डेपुटेशन पर भेजे गए एक शिक्षक पर छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर शिक्षा विभाग ने अपने स्तर पर बयान दर्ज किए। इसके बाद मामला पुलिस को सौंप दिया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह मामला किहार पुलिस थाना क्षेत्र के एक प्राइमरी स्कूल में 17 सितंबर का बताया जा रहा है। विभाग ने आरोपी शिक्षक को इस स्कूल में डेपुटेशन पर भेजा था। शिकायत के अनुसार शिक्षक ने स्कूल पहुंचकर बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार शुरू कर दिया।
विज्ञापन


छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाया और छेड़छाड़ भी की। छात्रा ने घर जाकर शिक्षक की हरकतों के बारे में बताया। अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केंद्रीय मुख्य शिक्षक के पास जाकर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मुख्य शिक्षक ने खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को मामले के बारे में बताया जिसके बाद विभागीय स्तर पर छात्राओं के बयान लिए गए। बयानों में आरोप सामने आने पर मामले को किहार थाना पुलिस के संज्ञान में लाया गया।


अब पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रसालू राम ने बताया कि केंद्रीय मुख्य शिक्षक द्वारा उन्हें घटना बारे सूचित किया गया था। उन्होंने विद्यालय में पहुंच कर छात्राओं के बयान लिए। शिकायत सही पाए जाने उच्चाधिकारियों और पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed