फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   governor seeks file of dhumal case from vigilence.

राज्यपाल ने मंगाई धूमल केस की फाइल, मगर क्यों?

Tue, 17 Mar 2015 11:38 PM IST
Updated Tue, 17 Mar 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
governor seeks file of dhumal case from vigilence.

भारतीय पुलिस सेवा से रिटायर एएन शर्मा को सेवा विस्तार देने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ मुकदमा चलाने संबंधित फाइल को कल्याण सिंह ने सरकार से वापस मंगा लिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को इस मामले में स्टेट विजिलेंस कोर्ट में चालान पेश कर चुकी है। राज्यपाल के इस कदम से राजनीतिक गलियारे में हलचल बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार हिमाचल सरकार को इस संबंध में लिखे गए एक पत्र के जरिये राज्यपाल ने इस मामले से जुड़े तमाम दस्तावेजों को भी राजभवन मंगाया है।
विज्ञापन


पत्र में सरकार को फाइल वापस भेजने के लिए मंगलवार तक का समय दिया है। राज्यपाल के इस कदम से सरकार सकते में आ गई है।

राज्यपाल ने मांगें दस्तावेज

governor seeks file of dhumal case from vigilence.

बताया जाता है कि राज्यपाल का यह पत्र प्रदेश सरकार को बीते शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब प्राप्त हुआ। इस पत्र पर राजभवन की तिथि के साथ-साथ समय भी अंकित किया गया है।

स्टेट विजिलेंस की ओर से शुक्रवार को ही धूमल तथा राज्य के पूर्व मुख्य सचिव, पूर्व गृह सचिव व एक अन्य पूर्व आईपीएस अधिकारी के खिलाफ  इसी मामले में शिमला की विशेष अदालत में चालान पेश किया है।

राज्यपाल चाह रहे थे कि चालान पेश किए जाने से पहले उन्हें इस मुकदमे से जुड़े तमाम दस्तावेज दिखाए जाएं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। कल्याण सिंह ने प्रदेश सरकार से कहा है कि फाइल को उनके पास जयपुर भेजा जाए। बता दें कि वे राजस्थान के राज्यपाल भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed