फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   government give prosecution sanction against ex-ips officer.

पूर्व आईपीएस एएन शर्मा के खिलाफ चलेगा मुकद्दमा

Fri, 27 Feb 2015 02:58 PM IST
Updated Fri, 27 Feb 2015 02:58 PM IST
विज्ञापन
government give prosecution sanction against ex-ips officer.

स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूर्व आईपीएस अधिकारी एएन शर्मा पर मुकदमा चलाने को मंजूरी दे दी है। राज्य गृह विभाग ने अभियोजन मंजूरी की यह फाइल विजिलेंस ब्यूरो को भेज दी है।

विज्ञापन


वीरवार को ही यह विजिलेंस को मिल भी गई। अब पूर्व मुख्य सचिव रवि ढींगरा और पूर्व गृह सचिव डा. पीसी कपूर के खिलाफ अभियोजन मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो ने तीनों पूर्व अधिकारियों के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 197 के तहत अभियोजन मंजूरी मांगी थी। एएन शर्मा की फाइल गृह विभाग को भेजी गई थी, जबकि पूर्व आईएएस अधिकारियों रवि ढींगरा और डा. पीसी कपूर की फाइल कार्मिक विभाग के पास थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री को भी बनाया गया है आरोपी

government give prosecution sanction against ex-ips officer.

राज्य गृह विभाग ने एएन शर्मा पर मुकदमा चलाने पर फैसला ले लिया है, जिसके बाद उनके खिलाफ अभियोजन मंजूरी की फाइल विजिलेंस ब्यूरो को भेज दी गई है। गृह विभाग के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

इसी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल भी आरोपी बनाए गए हैं। जैसे ही दो अधिकारियों की मंजूरी आ जाती है, वैसे ही कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा।

यह मामला एएन शर्मा को पूर्व भाजपा शासनकाल में पहले प्रीमेच्योर रिटायरमेंट की अरजी लेने और बाद में इसे खारिज करने का है।

विजिलेंस के अनुसार ऐसा इसलिए नहीं किया जा सकता था, क्योंकि इस बीच एएन शर्मा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के टिकट की रेस में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed