फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   girl sets ablaze after being raped in kullu.

हैवानियत! रेप के बाद नाबालिग को जिंदा जला डाला

Thu, 02 Jul 2015 08:34 AM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 08:34 AM IST
विज्ञापन
girl sets ablaze after being raped in kullu.

देवभूमि एक बार फिर शर्मसार हुई है। दरिंदे ने पहले लड़की से दुराचार किया और उस पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। बदहवास युवती किसी तरह घर पहुंची। मामला हिमाचल के कुल्लू जिले का है। शिरड़ इलाके में लड़की से दुराचार के बाद उसे जिंदा जला देने की कोशिश का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


तेरह साल की ये लड़की मंगलवार को स्कूल से लौटने के बाद घर के पास बगीचे में शौच के लिए गई थी। आरोपी ने लड़की को यहां दबोच लिया और दरिंदगी का शिकार बना डाला। हैवानियत की हद पार करते हुए आरोपी ने लड़की पर केरोसिन छिड़ककर उसे आग भी लगा दी।
विज्ञापन

बदहवास किसी तरह घर पहुंची

girl sets ablaze after being raped in kullu.

लड़की की चीख-पुकार से घबराकर आरोपी वहां से फरार हो गया। जैसे-तैसे लड़की ने आग को बुझाया और घर पहुंची। आग की वजह से पीड़िता का पेट के नीचे का काफी हिस्सा जल गया है। घर पहुंचने के बाद लड़की की मां उसे लेकर कुल्लू अस्पताल पहुंची।

अस्पताल की सूचना पर एसपी सुरेंद्र वर्मा और डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा मौके पर पहुंचे। लेकिन लड़की बयान देने की हालत में नहीं थी। लिहाजा, पुलिस ने बुधवार सुबह बयान दर्ज किया। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हत्या के प्रयास और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed