फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   girl's vulgar photo uploaded on whatsapp.

व्हाट्सऐप पर अपलोड कर दी छात्रा की अश्लील फोटो

Mon, 08 Sep 2014 11:05 AM IST
Updated Mon, 08 Sep 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
girl's vulgar photo uploaded on whatsapp.

एक निजी संस्थान की छात्रा का अश्लील फोटो अपलोड कर कुछ शातिर उसे व्हाट्सऐप के जरिए एक दूसरे को भेज रहे हैं। मामला हिमाचल के जिला हमीरपुर का है। ये छात्रा एक निजी संस्थान से पढ़ाई कर रही है।

विज्ञापन


व्हाट्सऐप पर अपना फोटो देखकर ये दंग रह गई। बाद में पुलिस को शिकायत दी गई जिसपर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि फोटो को एडिट कर अपलोड किया है।
विज्ञापन


छात्रा ने कुछ युवकों पर संदेह जताया है। पुलिस ने उनसे पूछताछ कर रही है। अभी यह पता लगाना मुश्किल हो रहा है कि आखिर इस मामले में असली शातिर कौन है। ये फोटो काफी लोगों तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में मिले सुराग

girl's vulgar photo uploaded on whatsapp.

वहीं, इस मामले की जांच में पुलिस को कुछ सबूत भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी युवकों के फोन जांचने पर उसमें भी ये फोटो भी मिले हैं। मगर पूछताछ में ये युवक फोटो अपलोड करने की बात को नकार रहे हैं।

इनका कहना है कि ये फोटो इंटरनेट, व्हट्सएप के जरिए उन्हें मिली थी। फिलहाल पुलिस इन युवकों से जुड़े उन सभी लोगों को जांच में शामिल कर रही है जिनसे ये फोटो एक दूसरे को पहुंचाया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शमशेर सिंह का कहना है कि आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है। एक्सपर्ट की मदद से फोटो एडिट करने और अपलोड करने वाले स्रोत का पता लगाया जा रहा है। स्रोत का पता लगने के बाद कार्रवाई होगी।

अश्लील हरकतें करने का आरोपी भेजा जेल

girl's vulgar photo uploaded on whatsapp.

वहीं, धर्मशाला रीजनल सेंटर में पढ़ाई कर रही छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में हिरासत में लिए युवक को पुलिस ने धर्मशाला कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत मिली है।

आरोप है कि युवक रीजनल सेंटर में पढ़ाई कर छात्राएं जब घर लौटती हैं तो युवक उनसे अश्लील हरकतें करता है। छात्राओं का तर्क था कि सोमवार से लेकर शनिवार तक युवक रास्ते में खड़ा रहता है और छात्राओं के गुजरने पर उनसे अश्लील हरकतें करता है।

इससे उन्हें सेंटर तक पहुंचने में परेशानी पेश आती है। छात्राएं इस संबंध में एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर चुकी है। एसपी कांगड़ा कपिल शर्मा से मामला दर्ज करने की मांग की थी। बाद में युवक को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed