{"_id":"5b094ba24f1c1b8d6e8b4c46","slug":"girl-raped-in-the-name-of-marriage-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार, यहां जानिए पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार, यहां जानिए पूरा मामला
अमर उजाला ब्यूरो, टाहलीवाल(ऊना)
Updated Sat, 26 May 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार करने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के तहत एक उद्योग में कामगार युवती ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुराचार करने का संगीन आरोप लगाया है। पीड़िता ने युवक पर उसके एटीएम कार्ड से पैसे निकालने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी की धरपकड़ को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हरोली थाना के तहत एक गांव की युवती ने बताया कि वह पिछले काफी समय से क्षेत्र के ही एक उद्योग में काम कर रही है।
विज्ञापन
उद्योग में एक युवक भी काम करता है जिसने शादी का झांसा देकर एटीएम कार्ड ले लिया और कुछ पैसे भी निकाल लिए। कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। उन्होंने कहा कि अब युवक शादी से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन
डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह ने बताया कि कामगार युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।