{"_id":"5d7785668ebc3e01346cb9cd","slug":"girl-raped-in-shimla-in-the-name-of-marriage-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 10 Sep 2019 04:43 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Sep 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में एक 20 साल की युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर पहले तो दुष्कर्म किया इसके बाद उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। आरोपी युवक छोटा शिमला क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी युवक उसे शादी का वायदा कर उसके साथ गलत काम करता रहा।
विज्ञापन
कुछ समय पहले युवक ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। अनबन होने के बाद युवक उसे जान से मारने की धमकियां भी देता रहा। इसके बाद युवती ने आपबीती अपनी बहन को बताई।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।