{"_id":"bf0e7410bc0dd8cd3b754e0ba7d06cd1","slug":"girl-raped-after-kidnepping-at-chamba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 साल की नाबालिग के साथ अपहरण के बाद रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13 साल की नाबालिग के साथ अपहरण के बाद रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:00 PM IST
विज्ञापन
एक नाबालिग के अपहरण के बाद दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला पीड़ित नाबालिग की मां की शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ है। नाबालिग की उम्र 13 साल है।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान मोहन पुत्र शेर सिंह हिमाचल के चंबा के बघेईगढ़ निवासी के रूप में हुई है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम करीब आठ बजे उसकी बेटी घर के पास ही नलका से पानी भरने गई थी।
विज्ञापन
जहां से मोहन उसकी बेटी को अगवा कर ले गया। जब उसकी बेटी घर नहीं पहुंची तो उसने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसकी खोज शुरू कर दी। परिजन पूरी रात लड़की को गांव व आसपास ढूंढते रहे।
विज्ञापन
परिजन को सुबह के समय मोहन के घर लड़की होने की खबर मिली। नाबालिग की मां ने बताया कि उसकी बेटी 13 साल की है। आरोपी उसे अपने साथ जबरन ले गया और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी मोहन के खिलाफ धारा 363, 342, 376, 506 व 4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पीड़ित लड़की की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। लड़की का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस जल्द ही इस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी। उधर, लड़की के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।