फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   girl murdered at manali, accused arrested.

मनाली में युवती की हत्या, नदी में फेंका शव

Fri, 19 Dec 2014 02:44 PM IST
Updated Fri, 19 Dec 2014 02:44 PM IST
विज्ञापन
girl murdered at manali, accused arrested.

हिमाचल के मनाली में आलू ग्राउंड से लापता हुई लड़की की हत्या कर दी गई है। हालांकि, पुलिस ने हत्या के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने लड़की की हत्या की बात भी कबूल कर ली है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। खबर की पुष्टि डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कमल कुमार 17 मील निवासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आलू ग्राउंड निवासी बंती देवी (47) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गत मंगलवार देर शाम को उनकी गोद ली नेपाली मूल की लड़की उनके मना करने पर भी कहीं चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने कबूला हत्या का आरोप

girl murdered at manali, accused arrested.

काफी देर तक वापस न आने पर कु छ अन्य लोगों की सहायता से उसे ढूंढने गए लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने बंती देवी की शिकायत पर खुद लड़की की तलाश शुरू की। मंगलवार देर शाम को पुलिस को आलू ग्राउंड के साथ ब्यास नदी के किनारे खून के धब्बे पड़े मिले।

यह धब्बे बंती देवी के घर से कुछ ही दूरी पर ही पड़े थे। इससे पुलिस का शक हत्या की ओर चला गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने लड़की को मार कर नदी में फेंक दिया है। इधर, डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने हत्या की बात भी कबूल कर ली है। उन्होंने कहा कि आरोपी पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ की जा रही है कि आखिर इसने लड़की को क्यों और कैसे मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed