युवती ने नाशपाती के पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, जानिए पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड शिलाई के अंतर्गत हलाहं पंचायत के गुंडवी गांव में एक युवती ने नाशपाती के पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवती घर से कुछ ही दूरी पर पेड़ में फंदे पर झूल गई।
मंगलवार रात को हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। उसने यह कदम क्यों उठाया ? इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। शिलाई थाना की पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। युवती ने सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुुंडवी निवासी 23 वर्षीय तारा देवी पुत्री शिविया राम मंगलवार रात अचानक घर से बाहर निकल गई। परिजनों को यह लगा कि वह शौच के लिए गई होगी। लेकिन, काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी।
कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ
इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान घर से कुछ ही दूरी पर स्थित नाशपाती के पेड़ में उसे लटका हुआ पाया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
ग्रामीणों ने फोन के माध्यम से शिलाई पुलिस को इसकी सूचना दी। शिलाई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
शिलाई थाना प्रभारी अशोक नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस को मौके और घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।