फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   girl commit suicide with lover at kangra.

पीजी में रह रही बीएड छात्रा ने प्रेमी संग फंदा लगाकर दी जान

Fri, 13 May 2016 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा) Updated Fri, 13 May 2016 09:05 AM IST
विज्ञापन
girl commit suicide with lover at kangra.
प्रेमी जोड़े ने शाहपुर स्थित किराये के कमरे में चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी। - फोटो : Demo pic

हिमाचल के चंबा जिले के बनीखेत के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने शाहपुर स्थित किराये के कमरे में चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को दोनों के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। युवती बनीखेत के पुखारी गांव की रहने वाली थी जबकि युवक बनीखेत का रहने वाला था।

विज्ञापन


युवती शाहपुर स्थित एक भवन में पीजी के तौर पर रह रही थी। इस पीजी में करीब तीन चार कमरे हैं। इसमें करीब तीन लड़कियां रह रही थीं। सभी को अलग अलग कमरे मिले थे। बताया जा रहा है कि युवक रोहित पिछली रात को ही युवती के कमरे में आ गया था।
विज्ञापन


इसके बाद सुबह जब युवती का कमरा खुला नहीं तो शक होने पर पुलिस को सूचित किया गया। कमरा अंदर से बंद था। अंदर युवक और युवती के शव फंदे से लटके पड़े थे। कमरे के भीतर प्लेटों में खाना पड़ा हुआ था। फोरेंसिक टीम मौके का दौरा कर साक्ष्यों को जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्कूल में पढ़ाती थी छात्रा

girl commit suicide with lover at kangra.
युवती शाहपुर के एक निजी कॉलेज में बीएड फर्स्ट ईयर में पढ़ रही थी।

पुलिस को युवक और युवती के पास से कोई भी सुसाइट नोट नहीं मिला है। शाम तक घटनास्थल पर लड़की के परिजन पहुंच चुके थे। जबकि, लड़के के परिजन रास्ते में थे। मामले की गंभीरता को भांपते हुए एसपी ने खुद मौके पर जाकर जायजा लिया। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि युवती शाहपुर के एक निजी कॉलेज में बीएड फर्स्ट ईयर में पढ़ रही थी। युवती शाहपुर के एक सरकारी स्कूल में बतौर इंटर्नशिप पढ़ा रही थी। निजी कॉलेज के निदेशक के अनुसार युवती दो दिन से अनुपस्थित थी। वह पिछले एक महीने से इंटर्नशिप के तौर पर सरकारी स्कूल में पढ़ा रही थी।

मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाया फंदा

girl commit suicide with lover at kangra.
युवक ने घर में ही पंखे से फंदा लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। - फोटो : demo pic

कांगड़ा के इंदौरा के गांव चूहड़पुर में एक युवक ने घर में ही पंखे से फंदा लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। युवक की पहचान सुरेंद्र कुमार (30) निवासी चूहड़पुर, इंदौरा के रूप में हुई है। सुरेंद्र की मां वीरवार सुबह जब सुरेंद्र को उठाने के लिए उसके कमरे की तरफ गई।

दरवाजा अंदर से बंद था और टीवी चल रहा था। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब सुरेंद्र ने दरवाजा न खोला तो घर के सदस्यों ने दरवाजे को तोड़ कर कमरे में प्रवेश किया। देखा तो वे अवाक रह गए। सुरेंद्र चुन्नी से फंदा बना कर पंखे से लटका हुआ था।

घरवालों ने प्रधान मुकिंद्र सिंह मिक्का को सूचना दी। पंचायत प्रधान ने इंदौरा पुलिस थाना को सूचित किया। थाना के अतिरिक्त प्रभारी चैन सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। अतिरिक्त थाना प्रभारी चैन सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर परिवार से पूछताछ कर रही है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुरेंद्र नशे का आदी था। घर वाले नशा न करने के लिए कहते थे। इसकी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है। इंदौरा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पेड़ से फंदा लगाकर महिला ने दी जान

girl commit suicide with lover at kangra.
महिला ने अपने घर के समीप के खेतों में पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। - फोटो : demo pic

मंडी के जजैहली घाटी की गुडाह पंचायत के ढोटला गांव में एक महिला ने अपने घर के समीप के खेतों में पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। महिला की पहचान कौशल्या देवी पत्नी दौलत राम निवासी ढोटला के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसएचओ गोहर चांद किशोर ने घटना की पुष्टि की है। गुडाह पंचायत की प्रधान कुब्जा देवी ने बताया कि वीरवार को सुबह करीब 9 बजे कौशल्या देवी (30) ने घर से रस्सी उठाई और समीप के खेतों में चली गई।

इस दौरान उसने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। स्थानीय लोगों ने जब कौशल्या की लाश पेड़ पर लटकी देखी तो उन्होंने इसकी सूचना गांव वालों को दी। कुछ ही देर में दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान कुब्जा देवी को घटना की सूचना दी। प्रधान ने मौके पर पहुंचकर गोहर पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया।

सूचना मिलते ही एसएचओ गोहर चांद किशोर पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद मृतका के परिजनों और मायके वालों के बयान भी पुलिस ने कलमबद्ध कर लिए हैं। एसएचओ चांद किशोर ने बताया कि शव के पास कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed