फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gangrape with school girl at Rajgarh, himachal.

आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर) Updated Sat, 02 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Gangrape with school girl at Rajgarh, himachal.

16 साल की नाबालिग से युवकों ने गैंगरेप कर दिया। एक आरोपी पकड़ लिया गया है जबकि बाकियों की तलाश जारी है। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के सिरमौर जिले का है। यहां राजगढ़ इलाके की हाब्बन पंचायत के कोड़ब गांव की एक नाबालिगा के साथ गैंगरेप का मामला पेश आया है।

विज्ञापन


इस मामले में नाबालिगा ने पुलिस थाना राजगढ़ में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। राजगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद एक आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजगढ़ स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली इस छात्रा ने दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। मामला 23 जून का है। जब वह अपने कमरे से सांय करीब साढ़े 6 बजे राजगढ़ बस स्टैंड पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर उसे फागू निवासी आशीष उर्फ आशु मिला जो उसे घूमाने के बहाने खैरी रोड़ में सडक के ऊपर एक जंगल में ले गया। यहां पर उसके साथ दो अन्य युवक साहिल निवासी मानवा (17) व अशोक निवासी धारटू खाड़ी भी थे।

नाबालिग से बारी बारी किया रेप, फिर धमकाया

Gangrape with school girl at Rajgarh, himachal.

पीड़िता के अनुसार आशु व साहिल ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जबकि अशोक जंगल के साथ लगती सड़क पर खड़ा रहा। इसके बाद रात करीब 10 बजे आरोपियों ने उसे कमरे छोड़ा। आरोपियों ने यह बात किसी को न बताने व जान से मारने की धमकी भी दी।

वारदात के दिन उसकी माता व बहन किसी कारण से सोलन गए हुए थे। आरोपियों की धमकियों के बाद वह भी सोलन चली गई। सोलन पहुंचने पर पीड़िता ने अपने परिजनों का सारा घटनाक्रम बताया। इस मामले में वीरवार को पुलिस थाना राजगढ़ में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई।

उधर डीएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लडकी का मेडिकल करवा दिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376जी, 506, 34 व पोस्को एक्ट के सेक्शन 4 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरु कर दी है। उन्होंने बताया कि एक युवक साहिल को गिरफ्तार कर लिया है और शीघ्र ही दूसरे आरोपी की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed