फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gangrape with girl at yol, dharamshala.

दोस्त संग मिलकर वार्ड पंच के बेटे ने किया लड़की से गैंगरेप

Wed, 10 Jun 2015 08:24 AM IST
Updated Wed, 10 Jun 2015 08:24 AM IST
विज्ञापन
gangrape with girl at yol, dharamshala.

हिमाचल के धर्मशाला में गैंगरेप की अफवाह की खबरें अभी थमी भी नहीं थी कि अब सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आ गया। योल में वार्ड पंच के बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गांव की एक लड़की के साथ गैंगरेप कर दिया।

विज्ञापन


19 वर्षीय पीड़ित लड़की के साथ इसी गांव के इन दो युवकों ने बारी बारी दुराचार किया। लड़की की ओर से शिकायत मिलने के बाद धर्मशाला पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। लड़की और युवकों का मेडिकल करवाया गया है। धर्मशाला पुलिस थाने में दोनों युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376डी, 341, 354, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

लड़की से खेत में की जबरदस्ती

gangrape with girl at yol, dharamshala.

बताया जा रहा है कि रविवार को लड़की के घर की पशुशाला से बैल छूट गया था। इसके बाद लड़की बैल की तलाश में गई थी। जब वह खेतों में गई तो वहां दो युवकों ने उसे पकड़कर बारी-बारी दुराचार किया। लड़की ने घरवालों को घर जाकर आपबीती बताई।

इसके बाद लड़की के भाई ने सोमवार सुबह पुलिस चौकी योल में घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच शुरू कर लड़की का मेडिकल करवा लिया है। दुराचार के दोनों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है।

आरोपियों की पहचान राकेश कुमार (33) और रमेश कुमार (35) के रूप में हुई है। एक आरोपी कारपेंटर और दूसरा पेंटर का काम करता है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी पंचायत के वार्ड पंच का बेटा है, जबकि लड़की गरीब परिवार से संबंध रखती है।

बिलासपुर में भी दो युवकों ने किया युवती से दुराचार

gangrape with girl at yol, dharamshala.

वहीं, बिलासपुर में भी नाबालिगा के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म कर दिया। पुलिस थाना घुमारवीं में एक नाबालिगा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को भी हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार उपमंडल घुमारवीं के तहत पडने वाले गांव की एक नाबालिगा ने थाना में मामला दर्ज करवाया है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।

पुलिस ने युवती के बयान पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस नाबालिगा का मेडिकल करवा रही है। जबकि, आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। नाबालिगा ने इन युवकों पर संगीन आरोप लगाए हैं।

डीएसपी अंजनि जस्वाल ने बताया कि आरोपियों को आज न्यायलय में पेश किया गया। जहां से उन्हें 12 जून तक रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं।

विज्ञापन

महिला से भी गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

gangrape with girl at yol, dharamshala.

उधर, बरमाणा में करीब दस दिन पहले एक विवाहिता के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक नाबालिग है। दस दिन पहले बरमाणा इलाके में एक विवाहित महिला के साथ दुराचार हुआ था।

महिला का आरोप है कि कुछ लोग उसे जबरन ट्रक में ले गए और उसके साथ दुराचार को अंजाम दिया। विवाहिता डयूटी से घर आ रही थी। तभी बीच रास्ते में आरोपियों ने उसे जबरन ट्रक में बिठाकर उसके साथ दुराचार किया। इस मामले को लेकर दो बार लोगों का प्रतिनिधिमंडल एसपी और डीसी से भी मुलाकात की।

मामले में संलिप्त आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे। लेकिन, पुलिस ने इन्हें मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed