मवेशी चराने गई नाबालिग से तीन युवकों ने किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में मवेशी चराने गई नाबालिग से तीन युवकों ने गैंगरेप कर डाला। मामला हिमाचल के चंबा का है। यहां जिले के एक गांव में मवेशी चराने गई एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है।
पुलिस ने पीड़िता के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 367 जी और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि वह 23 मई को अपने मवेशियों को चराने के लिए गोईया नामक स्थान पर गई हुई थी।
इस दौरान उत्तम, भूपी और देशराज निवासी चुराह ने मिलकर जबरदस्ती उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने शिकायत पुलिस थाना तीसा में की है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि मामले की जांच करने के निर्देश तीसा पुलिस को दे दिए गए हैं। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है।
फंदे पर झूला 25 साल का युवक, मौत
वहीं, ऊना के मैहतपुर क्षेत्र के गांव देहलां में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक युवक की पहचान मोहित ऐरी (25) निवासी देहलां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
बताया जा रहा है कि युवक पिछले काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, जो एक निजी उद्योग में कार्य करता था। उधर, पुलिस ने केस दर्ज कर मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मोहित ऐरी बुधवार सुबह अपने कमरे में सोया हुआ था।
काफी देर बाद जब मोहित कमरे से बाहर नहीं निकला। जब उसकी मां ने दरवाजा खोला तो अंदर देखने पर पाया कि मोहित पंखे से फंदा लगाकर झूल रहा है, जिससे उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
वहीं, युवक को फंदे से नीचे उतार कर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में युवक के परिजनों से पूछताछ की है।