जीजा ने ममेरे भाई संग नाबालिग साली से किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजा ने अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर धार्मिक कार्यक्रम में गई नाबालिग साली के साथ जंगल में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपियों ने वारदात के बाद धमकी दी कि अगर उसने किसी के सामने मुंह खोला तो जान से मार देंगे। लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश की पर कुछ पता नहीं चला।
सुबह 11:00 बजे लड़की घर के पीछे रोती हुई मिली। परिजनों ने पूछा तो नाबालिग ने जीजा की पूरी करतूत बताई। लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 9 जून को रात 9:30 बजे उनकी छोटी बेटी (17) रिश्तेदार के घर धार्मिक आयोजन में गई थी। सुबह 5:30 बजे तक लोग वापस आने लगे लेकिन लड़की वापस नहीं पहुंची। उसे ढूंढना शुरू किया लेकिन वह नहीं मिली। सुबह 11:00 बजे लड़की घर के पीछे रोती हुई मिली।
'मुंह पर हाथ रखा और जंगल की ओर ले गया'
पूछने पर पता चला कि रात 12:30 बजे धार्मिक कार्यक्रम स्थल पर उसके जीजा कर्म सिंह ने उसे एक ओर बुलाकर मुंह पर हाथ रखा और जंगल की ओर ले गया। कर्म सिंह के साथ उसके मामा का लड़का भी था। डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा, एसएचओ लायक राम सिसौदिया ने कहा कि लड़की के पिता की शिकायत पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस उत्तराखंड के देहरादून ग्राम रामपुर थाना सहसपुर निवासी आरोपी कर्म सिंह और मुकेश को खोज रही है। पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।