{"_id":"524d0dfb3c512a955ebd53b2e371ac10","slug":"gangrape-in-sirmour-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली थी वो और दो दरिंदों ने कर डाली नापाक हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में अकेली थी वो और दो दरिंदों ने कर डाली नापाक हरकत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमौर
Updated Thu, 21 May 2015 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को घर में अकेली पाकर दो दरिदों ने नापाक हरकत को अंजाम दिया। मामला हिमाचल प्रदेश थाना क्षेत्र सराहां का है। यहां पर एक 47 वर्षीय महिला को घर में अकेला पाकर गांव के दो लोगों ने उसकी आबरू तार तार कर डाली।
विज्ञापन
पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी को टीमे भेज दी है। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हैं।
थाना प्रभारी सराहां दूलो राम ने बताया कि महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 19 मई की रात को उसके पति दूसरे गांव में शादी समारोह में गए थे। वह घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
गांव के ही चमेल सिंह और रण सिंह ने उसे घर में अकेला पाकर जबरदस्ती की। महिला ने पति को इसकी जानकारी दी। वीरवार को सराहां थाने में महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दूलो राम ने बताया कि धारा 452 व 376डी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।