फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gangrape friend of the victim in the case came before the video.

'गैंगरेप' में सामने आया पीड़िता की दोस्त का सनसनीखेज वीडियो

Thu, 21 May 2015 08:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 21 May 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
Gangrape friend of the victim in the case came before the video.

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में लड़की के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पीड़ित की दोस्त मीडिया के सामने आई है। सुनिए गैंगरेप की दास्तां इनकी जुबानी..

विज्ञापन


'16 मई को पीड़ित की बहन कॉलेज आई थी। उसने कॉलेज के प्रिंसिपल से बताया कि मेरी बहन के साथ कॉलेज में ही चार से पांच लोगों ने गैंगरेप किया है।

इस बारे में कार्रवाई करें। लेकिन अब तक इस मामले में कुछ नहीं हुआ। पहले उसे स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। लेकिन अब उसका कोई पता नहीं। पीड़ित की बहन 16 मई को दिल्ली से सीधे कॉलेज पहुंची थी।
विज्ञापन


प्रिसिंपल कह रहे हैं कि उन्हें भी छात्रा की चिंता है लेकिन अब तक उनके पास इसका कोई सुबूत नहीं है। वे सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं।'

रसूखदारों के लाडले होने के कारण दबाया जा रहा मामला

Gangrape friend of the victim in the case came before the video.

एक तरफ जहां सोशल मीडिया में गैंगरेप को लेकर बवाल मचा है तो वहीं पुलिस के पास अभी तक न ही कोई शिकायतकर्ता पहुंचा है और न ही पीड़िता के बारे में कोई पुख्ता सूचना नहीं मिली है।

राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस मैसेज से पता चलता है कि कथित गैंगरेप चर्चा मामले में महिला नेता का बेटा, मंत्री का भांजा और एक शैक्षणिक संस्थान के प्रिंसिपल का भतीजे के शामिल होने की बात सामने आ रही है। यही वजह है कि मामले को दबाने की कोशिश भी की जा रही है।

क्या है मामला
बताया जा रहा है कॉलेज परिसर में ही चार आरोपियों ने एक छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि अभी तक पीड़िता के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मगर उसकी दोस्त का वीडियो सामने आने के बाद उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही पूरे मामले से पर्दा उठा लेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed