फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fraud with 300 investor by private company in mandi himachal

रकम को डेढ़ गुना करने का झांसा देकर 300 निवेशकों से तीन करोड़ की ठगी

Wed, 07 Aug 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Aug 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
fraud with 300 investor by private company in mandi himachal

पंजाब के होशियारपुर की एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर सुंदरनगर के करीब 300 निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप लगे हैं। प्रभावित निवेशकों ने डीएसपी सुंदरनगर को शिकायतपत्र सौंपा है।

विज्ञापन


इसमें कंपनी संचालकों पर आरोप लगाया है कि साल में निवेश की रकम को डेढ़ गुना करने का झांसा देकर करीब तीन करोड़ की ठगी हुई है। चेन बिजनेस के नाम पर आरोपियों ने सुंदरनगर में कई बड़े सेमिनार आयोजित किए।
विज्ञापन


लोगों को उनके पास एक लाख रुपये का निवेश कर वापसी में एक लाख 70 हजार रुपये देने का झांसा दिया गया। इससे लोग झांसे में आ गए। अब पैसा नहीं दिया जा रहा है। पैसा मांगने पर डराया-धमकाया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावितों की जुबानी, यह है मामला

प्रभावित निवेशकों में सुनील भारद्वाज निवासी शेरड़, सुंदरनगर, सन्नी निवासी भंगरोटू, टेकचंद निवासी जयदेवी, पंकज निवासी बिलासपुर, पवन कुमार ने कहा कि पंजाब के होशियारपुर की एक मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तीन संचालकों ने एक अगस्त 2017 में सुंदरनगर में निवेशक तलाशना शुरू किए। यह एक लिखित चेन प्लान था। इसमें झांसा दिया गया कि एक लाख रुपये निवेश करने पर 1 साल में 1 लाख 70 हजार रुपये निवेशक को मिलेंगे। निवेशकों को 2 महीने तक ही पैसा आया और इसके बाद कंपनी ने लोगों को पैसा देना बंद कर दिया। दावा है कि करीब तीन करोड़ रुपये इस पूरी चेन में लोगों का लगा है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच : डीएसपी
सुंदरनगर के डीएसपी तरनजीत सिंह का कहना है कि कंपनी के संचालकों पर निवेशकों ने धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा गया है। शिकायत पत्र की सत्यता जांचने के लिए सुंदरनगर पुलिस थाना को मामला भेज दिया है। मामले में निवेशकों के साथ हुई इस ठगी को लेकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed