{"_id":"571cd9fe4f1c1b2e228b5116","slug":"fraud-hotel-owner-cheat-a-person-at-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी होटल मालिक बनकर कारोबारी से ऐंठ लिए एक लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी होटल मालिक बनकर कारोबारी से ऐंठ लिए एक लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
होटल के मैनेजर ने होटल का फर्जी मालिक बनकर दूसरे होटल व्यवसायी से एक लाख रुपये नकद ऐंठ लिए।
पर्यटन नगरी डलहौजी में एक निजी होटल के मैनेजर ने होटल का फर्जी मालिक बनकर दूसरे होटल व्यवसायी से एक लाख रुपये नकद ऐंठ लिए। जब बाद में रुपये देने वाले होटल मालिक ने अपने रुपये वापस मांगे तो फर्जी होटल मालिक ने रुपये देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
उसने रुपये देने वाले होटल व्यवसायी को जान से मारने की धमकी दे डाली। यह मामला उस समय में प्रकाश में आया जब पीड़ित होटल का मालिक हरीश चौधरी निवासी डलहौजी ने इसकी शिकायत डलहौजी पुलिस से की। हरीश ने अपने बयान में बताया कि विपिन कुमार जो डलहौजी में एक होटल का मैनेजर है।
विज्ञापन
उसने झांसा देकर उससे पांच मार्च 2016 को यह कह कर एक लाख रुपये मांगे कि वह होटल का मालिक या पार्टनर है। इसके कुछ दिनों बाद जब पैसे देने वाले होटल व्यवसायी ने विपिन को दिए रुपये वापस मांगे तो विपिन ने रुपये देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं उसने यह भी कहा कि अगर वह दोबारा उसके होटल परिसर में आया तो वह उसे जान से मार देगा। उधर पुलिस ने पीड़ित होटल व्यवसायी के बयान पर आरोपी होटल मैनेजर विपिन कुमार के खिलाफ भादंसं की धारा 420 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।