{"_id":"65c1d9a701e9c7f260a0e0bf70591420","slug":"fraud-case-at-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखबार में ऐड पढ़ी और ठगी गई व्यापारी की पत्नी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अखबार में ऐड पढ़ी और ठगी गई व्यापारी की पत्नी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 25 Aug 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
मालरोड के एक व्यापारी की पत्नी को शातिर पच्चीस हजार का चूना लगाकर फरार हो गए। व्यापारी की पत्नी ने एक अखबार में घरेलू नौकरानी को लेकर विज्ञापन पढ़ा।
विज्ञापन
इसमें दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो दो लोग एक नौकरानी को लेकर उसके घर पर पहुंचे। उससे 25 हजार रुपये ले गए।
इसके साथ अगले हफ्ते से घरेलू नौकरानी भेजने का वायदा किया लेकिन जब नौकरानी नहीं आई तो उन्होंने फिर से उनके नंबर पर कॉल कर अपना पैसा मांगा।
इस पर आरोपी ने उन्हें एक चेक दिया जो बैंक से बाउंस हो गया। इस संदर्भ में थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।