{"_id":"576cecf64f1c1b5055b486f1","slug":"fraud-calls-teacher-loses-19000-in-atm-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के खाते से शातिरों ने उड़ाए 19 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका के खाते से शातिरों ने उड़ाए 19 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 24 Jun 2016 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यापिका ऑनलाइन ठगी की शिकार हो गई। शातिरों ने उनके खाते से 19000 रुपए की राशि निकाल ली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जड़ोल की कंप्यूटर अध्यापिका मनीषा शर्मा ऑनलाइन ठगी की शिकार हो गई। बीबीएमबी पुलिस सुंदरनगर ने शिक्षिका की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामला हिमाचल के मंडी जिले का है।
विज्ञापन
पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के पुराना बाजार निवासी मनीषा ने बीबीएमबी थाना को दी शिकायत में बताया कि 16 जून को उन्हें एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनका आधार नंबर पूछा। उसके बाद व्यक्ति ने उनसे एटीएम का पासवर्ड पूछकर उनके खाते से 19000 रुपए की राशि निकाल ली।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनके खाते में से उक्त काल करने वाले ने एसबीआई बद्दी को 5000 रुपए, पे टाइम मोबाइल सोल्यूशन नोएडा को 4999 रुपए, एसी फ्री चार्ज को 8000 रुपए और मोबाइल प्री पेड रिचार्ज के लिए 1000 रुपए की राशि दे दी। मनीषा ने बताया कि
विज्ञापन
उन्होंने 17 जून को ही बीबीएमबी थाना सुंदरनगर में इस ठगी के बारे में शिकायत दी है। अभी तक इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उनकी शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।