फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   four contractor arrested in misappropriation of liquor

शराब में करोड़ों की हेराफेरी, मामले में 4 ठेकेदार गिरफ्तार

Thu, 30 Nov 2017 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Thu, 30 Nov 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
four contractor arrested in misappropriation of liquor
- फोटो : FILE PHOTO

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के सनसिटी के पास स्थित गोदाम से करोड़ों रुपये की शराब में हेराफेरी के मामले में पुलिस ने चार ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है। मामले में पांच ठेकेदारों ने उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। 

विज्ञापन





याचिका रद्द होते ही पुलिस ने चार ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है। एक ठेकेदार की बेटी का विवाह है। इस कारण उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया है। मुख्य आरोपी ईटीआई अंकुश चौहान निवासी नगरोटा बगवां (कांगड़ा) को अदालत से 30 नवंबर तक रिमांड मिली है। 
विज्ञापन


करोड़ों की शराब मामले में आबकारी विभाग ने ऑडिट में खुलासे के बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया था। इसी आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग सहित पुलिस महकमा जानने का प्रयास कर रहा है कि आखिर करोड़ों की शराब का गबन कैसे किया गया? 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में ईटीआई की गिरफ्तारी के बाद पांच ठेकेदारों ने उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत ली थी, जहां पुलिस ने पहले ही स्टेटस रिपोर्ट जमा कर दी थी। इस पर इनकी जमानत याचिका रद्द हो गई। 

आरोपी इस दिन कोर्ट में पेश किए जाएंगे

four contractor arrested in misappropriation of liquor

पुलिस ने भूपिंद्र सिंह निवासी गांव गंगर हंडोला, बंगाणा (ऊना), राकेश शर्मा निवासी गांव उपरला बसाल (ऊना), चंचल कुमार निवासी पंजावर, हरोली (ऊना), जोगिंद्र लाल रायपुर, (ऊना) को गिरफ्तार किया है।

किशोरी लाल गांव एवं डाकघर धनोट, ज्वालामुखी (कांगड़ा) की बेटी की शादी होने के कारण उसे अभी अरेस्ट नहीं किया है। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने पांच में से चार ठेकेदारों को गिरफ्तार कर लिया है।

इन्हें वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। एक ठेकेदार की बेटी की शादी है। इसके चलते उसे बाद में गिरफ्तार किया जाएगा।

ये है शराब में हेराफेरी का पूरा मामला 

four contractor arrested in misappropriation of liquor

सरकार ने बद्दी सनसिटी के समीप एल-1 शराब का गोदाम बना रखा है। यहां से सोलन, सिरमौर, शिमला और किन्नौर के ठेकेदारों को शराब सप्लाई होती है। एक जुलाई, 2016 से आरोपी इंस्पेक्टर अंकुश चौहान निवासी नगरोटा बगवां (कांगड़ा) बद्दी में तैनात था।

आरोप है कि इंस्पेक्टर ने नियम कानून ताक पर रखकर ठेकेदारों को उधार शराब बांटनी शुरू कर दी। कानूनन नकद पैसे के बगैर एक भी बोतल गोदाम के बाहर नहीं जा सकती।

यह गोरखधंधा लंबे समय तक चलता रहा और बद्दी के एल-1 गोदाम से लगभग ढाई करोड़ की शराब बाहर जा चुकी थी। ऑडिट के दौरान यह मामला सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed