फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Former director on police remand, now call recorder will be questioned

पूर्व निदेशक पुलिस रिमांड पर, अब कॉल रिकॉर्ड करने वाले के सामने होगी पूछताछ

Tue, 26 May 2020 08:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 May 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
Former director on police remand, now call recorder will be questioned
सांकेतिक तस्वीर

 घूस लेने के कथित ऑडियो के वायरल होने के बाद विजिलेंस के हत्थे चढ़े पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉक्टर एके गुप्ता को मंगलवार को शिमला की विशेष जज वन की अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इसके साथ ही गुप्ता की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 28 मई की तारीख तय कर दी है। पुलिस रिमांड पर भेजे जाने से पहले तक गुप्ता 21 मई को गिरफ्तार होने के बाद न्यायिक हिरासत में थे और तबीयत खराब होने की वजह से आईजीएमसी में भर्ती चल रहे थेे। सोमवार को ही अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें कैथू जेल भेज दिया गया था। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां विजिलेंस से जांच में शामिल करने के लिए पुलिस रिमांड मांगी। जिसपर कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड दे दी।

विज्ञापन


सूत्रों कहना है कि अब विजिलेंस गुप्ता और रिकार्डिंग करने वाले शख्स का आमना सामना कराकर दोनों से फिर से पूछताछ करेगी। इस दौरान उन्हीं सवालों को दोहराया जाएगा जिन्हें अकेले में दोनों से पूछा जा चुका है। इसके अलावा दोनों के आवाज के सैंपल भी लिए जाएंगे ताकि उन्हें रिकार्डिंग की आवाज से मिला कर सबूत के तौर पर तैयार किया जाए। इसके अलावा गुप्ता की ओर से आईजीएमसी में भर्ती एक मरीज के फोन से की गई कॉल और कथित रूप से सोलन के एक वरिष्ठ नेता की ओर से किए गए संपर्क को लेकर भी पूछताछ होगी। 
विज्ञापन

फोन पर हुई बातचीत रिकॉर्ड करने के आरोपी युवक से सोमवार को फिर पूछताछ की गई थी और इस दौरान उसके उस मोबाइल फोन कोे सीज कर फोरेंसिक लैब जुंगा भेज दिया गया था जिसमें बातचीत रिकॉर्ड किए जाने की संभावना थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed