फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   forest guard murder case postmortem report

फॉरेस्ट गार्ड मर्डर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 13 Jun 2017 01:01 PM IST
अखिलेश महाजन/अमर उजाला, मंडी
अखिलेश महाजन/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 13 Jun 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
forest guard murder case postmortem report

फॉरेस्ट गार्ड की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि फॉरेस्ट गार्ड की मौत उसके लापता होने के दो दिन बाद हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार पोस्टमार्टम के लिए शव पहुंचने से 36 से 48 घंटे पहले मौत हुई है। 

विज्ञापन


मौत का कारण जहर के सेवन के बाद आक्सीजन की कमी बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार मृतक के शरीर पर गहरी अंदरूनी चोटें नहीं मिली हैं। यह खुलासा चूंकि प्रारंभिक रिपोर्ट में हुआ है, ऐसे में एफएसएल की फाइनल रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह से साफ हो सकेगी। एसपी प्रेम कुमार के अनुसार प्रारंभिक रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। 

विज्ञापन

इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस

forest guard murder case postmortem report

उधर, प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि लापता होने के दो दिन तक फॉरेस्ट गार्ड किससे मिला? कहां रहा? क्या उसे बंदी बनाकर सुनियोजित ढंग से खाने या किसी अन्य चीज के साथ स्लो प्वाइजन या कीटनाशक जहर तो नहीं दिया गया?  

पुलिस इन सवालों के जवाब तलाशने में लगी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक अभी पूरी तरह यह नहीं कहा जा सकता कि मौत जहर के कारण ही हुई है या मामला आत्महत्या का है। काफी कुछ संदिग्ध है। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी।

जहर के सेवन के बाद आक्सीजन की कमी से मौत

forest guard murder case postmortem report

एसपी प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कि फोरेंसिक एक्सपर्ट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। मौत जहर के सेवन के बाद आक्सीजन की कमी से हुई है। कलाइयों में रगड़ के निशान हैं। हैड इंजरी नहीं है। शरीर पर किसी तरह की अंदरूनी चोट नहीं है। 

हलकी चोटें है, जिससे जान नहीं जा सकती। लापता होने के दो दिन बाद शव मिलने की बात पर उन्होंने कहा कि पुलिस इस पहलू में जांच कर रही है, लेकिन मौत तो जहर के सेवन से ही हुई है। 

विज्ञापन

कब क्या हुआ

forest guard murder case postmortem report

05 जून: सोमवार को फॉरेस्ट गार्ड होशियार सिंह लापता हुआ
06 जून: मंगलवार विभागीय बैठक में ना पहुंचने पर खोज शुरू हुई
07जून: बुधवार को परिजनों से बातचीत करने के बाद पुलिस को सूचना
08 जून: वीरवार को पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की रिपोर्ट
09जून: शुक्रवार सुबह दस बजे पेड़ पर उल्टा लटका मिला शव, हत्या का मुकदमा
10 जून: शनिवार 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
11 जून: रविवार को पोस्टमार्टम के आधार पर हत्या की धारा बदली

हत्या से आत्महत्या में बदले मामले पर बढ़ा तनाव

forest guard murder case postmortem report

फॉरेस्ट गार्ड की हत्या के मामले को आत्महत्या में बदलने के बाद सराज क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। परिजन इसे आत्महत्या मानने से पूरी तरह इंकार कर रहे हैं। 

जबकि जिस बीट क्षेत्र में फॉरेस्ट गार्ड पेड़ से लटका मिला है, वहां अवैध कटान भी हुआ है। ऐसे में लोग पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों ने विरोध जताकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed