{"_id":"58de265b4f1c1b7b7563de79","slug":"forest-department-accountant-caught-with-bribe-at-rajgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल मंजूर करवाने के बदले मांगी रिश्वत, 30 हजार के साथ रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल मंजूर करवाने के बदले मांगी रिश्वत, 30 हजार के साथ रंगे हाथ पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
Updated Sat, 01 Apr 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदरों को पकड़ने के बिल पास करवाने के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगना वन विभाग के अकाउंटेंट को महंगा पड़ गया। स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर अकाउंटेंट को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वर्षों से राजगढ़ वन मंडल कार्यालय में तैनात अकाउंटेंट नराता राम को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार सुबह यह कार्रवाई डीएसपी बलवीर जसवाल के नेतृत्व वाली टीम ने की। आरोप है कि लेखाकार की ओर से सुभाष चंद से बंदरों को पकड़ने के बिल मंजूर करने की एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी।
विज्ञापन
इसकी सूचना सुभाष चंद ने स्टेट विजिलेंस और एंटी क्रप्शन ब्यूरो से साझा की। इसके बाद लेखाकार को पकड़ने के लिए विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया। सूत्र बताते हैं कि बिल की कुल राशि 60 हजार रुपये थी, जिसकी राशि भी सुभाष के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से जमा हो चुकी है। विजिलेंस ने सुबह करीब 11 बजे सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर लेखाकार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
स्टेट विजिलेंस और एंटी क्रप्शन ब्यूरो के एसपी मोहित चावला ने बताया कि वन विभाग के लेखाकार को 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जांच की जा रही है कि एक ही व्यक्ति से बिल पास करने की रिश्वत मांगी जा रही थी या फिर अन्यों से भी इस तरह की डिमांड की जाती थी। आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।