फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Five arrested in burglary case at cm house in sarahan.

सीएम वीरभद्र के घर चोरी का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2015 10:16 AM IST
Updated Fri, 13 Nov 2015 10:16 AM IST
विज्ञापन
Five arrested in burglary case at cm house in sarahan.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सराहन स्थित पुश्तैनी महल ‘शांति कुंज’ में चोरी के छह आरोपियों को 18 दिन बाद पुलिस ने दबोच लिया है। पिछले डेढ़ साल से सराहन में रहने वाले नेपाल मूल के नाबालिग ने पांच अन्य आरोपियों के साथ मिल सीएम के महल से सामान निकाला था। सीएम के कमरे में यही घुसा था। फरार नाबालिग को चंडीगढ़ से पकड़ा गया है।

विज्ञापन

पढ़ें, सीएम वीरभद्र के पुश्तैनी घर से बेशकीमती सामान चोरी
विज्ञापन

इससे पूछताछ की जा रही है। पांच अन्य आरोपियों में दो को सराहन, दो को मंडी के नगवाईं और एक अन्य नेपाली युवक को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। चोरी मामले को लेकर गठित एसआईटी की दूसरी टीम ने बुधवार तड़के पांच बजे नगवाईं में दबिश दी और एक आरोपी के घर के समीप दबाकर रखीं मूर्तियां और चोरी का अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस सभी आरोपियों को सराहन ले आई है।

वीरवार को 5 आरोपियों को महल में ले जाकर पूछताछ के बाद रामपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 16 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने महल से चोरी कुछ और सामान भी बरामद किया है जो एफआईआर में दर्ज नहीं था। जानकारी के अनुसार नाबालिग नेपाली ही 24 अक्तूबर रात को चोरी करने महल में घुसा था। अन्य चोरों ने महल के चौकीदारों और उनके परिवार को कमरे में बंद कर चार ताले तोड़े।

ढाबे पर चर्चा से मिला सुराग

Five arrested in burglary case at cm house in sarahan.

चोरी मामले का पर्दाफाश सराहन के घराट स्थान पर दस नवंबर को एक ढाबे पर चली चर्चा से हुआ। एसआईटी में शामिल डीएसपी रत्न सिंह नेगी के सुरक्षा गार्ड और चालक नेपाली मूल की महिला के ढाबे में खाना खा रहे थे। इसी दौरान जब उन दोनों से ढाबा मालिक महिला ने वहां रुकने का कारण पूछा तो महिला और वहा मौजूद युवतियों ने बताया कि स्थानीय निवासी दावा छेरिंग कुछ बता सकते हैं।
पढ़ें, सीएम के घर चोरी, निकलने लगा शिमला पुलिस का दम

पुलिस ने तुरंत उसकी लोकेशन का पता लगाकर लवी मेला से उसे पकड़ लिया। उससे पूछताछ में चोरी मामले में संलिप्त अन्य लोगों का पता लगा। एसआईटी ने दो टीमें बनाकर दस नवंबर की रात को चंडीगढ़ से नेपाली मूल के व्यक्ति को पकड़ लिया। अगले दिन सुबह मंडी के नगवाईं से दो अन्य आरोपियों को उनके घर में दबोचा और सामान बरामद किया। इसी बीच पुलिस ने सराहन में एक अन्य आरोपी को भी पकड़ लिया।

ये सामान बरामद-
एसआईटी ने नगवाईं में आरोपी सूरज बौद्ध और सावन बौद्ध के घर पर दबिश देकर महल से चोरी चांदी का एक टेंपल लैंप, भीमाकाली की चांदी की मूर्ति (प्रतिरूप), चार चांदी के फूलदान, एक चांदी का रथ, दो कांसे की मूर्तियां, एक व्हाइट मेटल योद्धा की मूर्ति, एक धृष्ट धातु की मूर्ति, एक ब्रास का बना फूलदान बरामद किया है।

ये किए हैं गिरफ्तार-
चोरी मामले में पकडे़ गए आरोपियों में दावा छेरिंग (32) और सतीश कुमार (29) घराट सराहन, सूरज बौद्ध (27) एवं सावन बौद्ध (23) नगवाईं, मंडी और नेपाल मूल का सुनील कुमार (21) सेक्टर 42 चंडीगढ़ शामिल हैं। सुनील को सराहन से पकड़ा गया है। एक आरोपी नाबालिग है जो नेपाल मूल का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed