फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire case at kullu

कुल्लू में भीष्ण आग, जलकर राख हो गई 14 दुकानें

Tue, 22 Apr 2014 09:17 PM IST
Updated Tue, 22 Apr 2014 09:17 PM IST
विज्ञापन
fire case at kullu

हिमाचल के जिला कुल्लू के तहत आने वाले बंजार बाजार में सोमवार देर रात लगी आग से 14 दुकानें जलकर राख हो गई हैं। आगजनी की इस घटना से करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


दमकल की टीमें मंगलवार दोपहर तक आग पर काबू पाने में जुटी है। जानकारी के अनुसार बाजार की एक दुकान में देर रात करीब 12 बजे आग भड़क गई।

थोड़ी ही देर में आग बेकाबू हो गई और आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया।

14 दुकानों में फैली आग

fire case at kullu

पुलिस के अनुसार देर रात लगी यह आग सुबह सात बजे तक करीब 14 दुकानों में फैल गई।

आग ने करियाने, ज्वैलरी, हार्डवेयर समेत दूसरी दुकानों को चपेट में ले लिया। आग की खबर फैलते ही स्‍थानीय दुकानदार मौके पर पहुंच गए।

इसके बाद लोगों ने दमकल के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन भारी मशक्‍कत के बाद भी इस पर काबू नहीं पाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग के कारणों का नहीं लग रहा पता

fire case at kullu

मंगलवार दोपहर बाद तक दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है। किसी के झुलसने की सूचना नही हैं।

पुलिस और स्‍थानीय एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए हैं। कारोबारी आग की राख के बीच बचा हुआ सामान निकालने में जुट गए हैं।

गौरतलब है कि कुल्‍लू के ही मोहनी गांव में भी भीष्‍ण अग्निकांड हो चुका है। यहां पूरा गांव जलकर राख हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed