{"_id":"06510ce54ced9661d94bda7ceb7e40b9","slug":"fire-case-at-baddi-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में आग से करोड़ों का नुकसान, बिल्डिंग भी ढही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्टरी में आग से करोड़ों का नुकसान, बिल्डिंग भी ढही
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 05 May 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी के साथ लगते खैरा के पास स्थित इलेक्ट्रानिक अपलाइंसिस की फैक्टरी में सोमवार सुबह भड़की आग से करोड़ों का नुकसान हो गया है। आग इतनी भीष्ण थी कि फैक्टरी के अंदर रखा सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद फैक्टरी का दो मंजिला मकान भी जमींदोज हो गया। हालांकि इस घटना में किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है। लेकिन यह फैक्टरी पूरी तरह से खत्म हो गई है।
विज्ञापन
करीब तीन घंटे बाद काबू हुई आग
पुलिस के अनुसार फैक्टरी में यह आग सोमवार सुबह के समय लगी। आग कैसे लगी, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही दमकल की टीमें भी मौके पर जुट गई।
लेकिन आग इतनी भीष्ण थी कि करीब चार घंटे बाद इस पर काबू पाया जा सका। फिलहाल प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल का जायजा लिया जा रहा है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन भी शुरू कर दी है। इंडस्ट्रियल एरिया में पिछले एक माह के दौरान करीब आधा दर्जन आगजनी के मामले सामने आ चुके हैं। इससे उद्योगपति भी चिंता में हैं।
विज्ञापन