फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   FIR against marketing companies on cheating of millions

लाखों की ठगी करने वाली मार्केटिंग कंपनी पर एफआईआर

Fri, 11 Jan 2019 10:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 11 Jan 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
FIR against marketing companies on cheating of millions

लकी ड्रा में इनाम का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाली एक कंपनी के खिलाफ सीआईडी ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि कंपनी ने लकी ड्रा में एलईडी, रेफ्रिजिरेटर व वॉशिंग मशीन जैसे उत्पाद देने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये लिए लेकिन उन्हें न तो इनाम मिला और न ही पैसे लौटाए गए। लोग जब नेरचौक स्थित कंपनी के दफ्तर पहुंचने लगे तो कंपनी प्रबंधन फरार हो गया।

विज्ञापन


सीआईडी ने अब मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिमाचल में ठगी का गोरखधंधा चलाने वाली कंपनियों पर अब सीआईडी ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। जांच एजेंसी को मिली करीब आधा दर्जन से ज्यादा शिकायतों की जांच के बीच पहले मामले में सीआईडी ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार सीआईडी को पिछले साल शिकायत मिली कि नेरचौक स्थित टीबीएफ मार्केटिंग सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने साल 2016-17 में स्थानीय लोगों से लकी ड्रा के नाम पर लाखों रुपये की रकम इकट्ठा की।
विज्ञापन


दावा किया कि लकी ड्रा निकाला जाएगा और उसमें लोगों को फ्रिज, टीवी और वॉशिंग मशीन जैसे उत्पाद मिलेंगे। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पैसा जमा कर दिया लेकिन बाद में कंपनी प्रबंधन फरार हो गया। पिछले साल सीआईडी को शिकायत मिली, जिसके बाद प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी मिलने के बाद भराड़ी थाने में कंपनी के एमडी श्याम लाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एसपी सीआईडी क्राइम अर्जित सेन ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed