{"_id":"0943a61310691b2b05113aeae168af2f","slug":"fir-against-gujjar-community-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल पुलिस ने गुज्जरों के खिलाफ कराया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिमाचल पुलिस ने गुज्जरों के खिलाफ कराया केस
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
Updated Wed, 24 Feb 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2013 में नूरपुर जेल से भागे आरोपियों को पकड़ने गई नूरपुर पुलिस टीम पर जम्मू के सरोर अड्डा इलाके में गुज्जरों ने हमला कर दिया था। हमले में नूरपुर पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है। हालांकि, गुज्जरों के हमले में नूरपुर पुलिस का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सुरक्षित रूप से हिमाचल लौटी नुरपुर पुलिस की टीम ने जम्मू में हमला करने के आरोपी गुज्जरों पर मामला दर्ज करवा दिया है। कांगड़ा जिला पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हमारी पुलिस की टीम जम्मू में दो साल पहले नूरपुर जेल से भागे आरोपियों को पकड़ने गई थी।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने कुछ समय पहले ही जेल से भागे एक आरोपी को धरा था। टीम उस आरोपी को भी शिनाख्त के लिए साथ ले गई थी। लेकिन, जब नूरपुर पुलिस की टीम जब जम्मू में गुज्जरों के डेरे में आरोपियों को पकड़ने के लिए पहुंची तो गुज्जरों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि, नूरपुर पुलिस का कोई भी जवान हमले में घायल नहीं हुआ है। पुलिस की गाड़ी को हल्की क्षति पहुंची है। जम्मू पुलिस के गुज्जरों के खिलाफ हमले के बाद कार्रवाई की थी। गुज्जरों की झोपड़ियों पर जेसीबी चला दी गई थी। इस दौरान गुज्जरों की ओर से गोलियां भी चलाई गई। इसमें एक गुज्जर की मौत हुई है।