{"_id":"56f4c6c54f1c1b3b52f14d25","slug":"fighting-between-two-teachers-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":" स्कूल में शिक्षकों के बीच झगड़ा, चले लात घूंसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में शिक्षकों के बीच झगड़ा, चले लात घूंसे
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 25 Mar 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हंसराज गुलेरिया का कहना है कि शिक्षकों के बीच हाथापाई होने की सूचना मिली है। स्कूल में ऐसा घटना निंदनीय है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला ऊना के राजकीय प्राथमिक पाठशाला लमलेहड़ा में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब दो शिक्षक किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए। देखते ही देखते दोनों शिक्षकों ने एक-दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसा दिए।
विज्ञापन
हंगामा होता देख स्कूल के अन्य शिक्षकों ने काफी मशक्कत के बाद बीच बचाव किया। हालांकि स्कूल में छुट्टियां होने के चलते विद्यार्थी नहीं थे। शिक्षकों ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार को लमलेहड़ा स्कूल में तैनात शिक्षक विजय कुमार अपने स्कूल में काम कर रहे थे। इसी दौरान बडैहर स्कूल में तैनात एक शिक्षक ने स्कूल में आकर किसी बात को लेकर बहस करनी शुरू कर दी। दोनों में मामूली सी कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाए।
विज्ञापन
उधर, लमलेहड़ा स्कूल के अध्यापक विजय कुमार ने मामले की शिकायत मैहतपुर चौकी में दर्ज करवा दी है। वहीं उन्होंने मामले के संदर्भ में प्रारंभिक उपनिदेशक को भी शिकायत पत्र सौंपकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग उठाई है। जबकि मारपीट के आरोपी शिक्षक ने भी पुलिस को शिकायत सौंपी है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले की होगी जांच: गुलेरिया
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हंसराज गुलेरिया का कहना है कि शिक्षकों के बीच हाथापाई होने की सूचना मिली है। स्कूल में ऐसा घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।