{"_id":"57373bf44f1c1bb36b91a487","slug":"fight-between-kinners-over-area-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाके को लेकर हिजड़ा गुटों में विवाद, गोली चली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाके को लेकर हिजड़ा गुटों में विवाद, गोली चली
ब्यूरो/अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Updated Sun, 15 May 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
इलाके को लेकर दो हिजड़ा गुटों में विवाद के बाद एक गुट ने गोली चला दी। वारदात में काजल के पैर में गोली लगी है। मंडी के जोगिंद्रनगर से पांच किमी दूर पातकू के पास वारदात हुई है। काजल को गंभीर हालत में टांडा के लिए रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
मामला दर्जकर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम धर्मशाला रवाना कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक धर्मशाला का एक गुट जोगिंद्रनगर और बैजनाथ पर दावा करता है। जबकि, जोगिंद्रनगर का गुट अपनी दावेदारी जताता है। जोगिंद्रनगर के सेरू में रहने वाली काजल अपनी गाड़ी से कांगड़ा के ज्वाली में रहने वाली बहन के पास जा रही थी।
विज्ञापन
अचानक जोगिंद्रनगर से करीब पांच किलोमीटर दूर पातकू गांव के पास धर्मशाला से आ रही कांता ने उसके वाहन के आगे अपना वाहन लगा कर रास्ता रोक दिया। बताया जा रहा है कि कांता के वाहन में पांच लोग सवार थे। इनमें से तीन हिजड़े थे। काजल की गाड़ी के चालक को बाहर निकाल कर उसके कपड़े फाड़ दिए और काजल पर गोली चला दी।
विज्ञापन
काजल के दोनों पैरों में गोली लगने से वह जख्मी हो गई। उसे सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे टांडा के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस में दर्ज प्राथमिकी में काजल ने आरोप लगाया है कि अपनी बहन से ज्वाली मिलने जा रही थी।
पातकू गांव के समीप धर्मशाला की कांता ने गाड़ी से उसका रास्ता रोका और मारपीट के बाद गोली दाग दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी वहां से फरार हो गए। डीएसपी पधर अनिल धोलटा ने कहा कि पुलिस का एक दल एएसआई रणजीत के नेतृत्व में आरोपियों की धरपकड़ के लिए धर्मशाला भेजा गया है।