{"_id":"d34b42d795297e24fa6c5fcf38a479d7","slug":"fight-between-abvp-nsui","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी-एनएसयूआई में खूनी संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एबीवीपी-एनएसयूआई में खूनी संघर्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Thu, 22 May 2014 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना कॉलेज में आउटसाइडर की ओर से एबीवीपी कार्यकर्ता का बैज फाड़ने को लेकर छिड़ा विवाद गरमा गया है। वीरवार को एक बार फिर एनएसयूआई और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ।
विज्ञापन
घटना में तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार और मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी हरीश गुलेरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्षों की लिखित शिकायत के बाद छानबीन शुरू कर दी है। मारपीट के बाद दिनभर कालेज परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में एबीवीपी कार्यकर्ताओं अभिमन्यु और कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया है कि एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष समेत आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने वीरवार को उनका रास्ता रोका और बिना किसी कारण के चलते उन पर लात-घूंसे और डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इसमें अभिमन्यु के नाक और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुुंचे कृष्ण कुमार को भी पीटा गया। उसकी पीठ और बाजू पर चोटें आई हैं।
वहीं एनएसयूआई के कार्यकर्ता गौरव ने शिकायत दर्ज करवाई कि कृष्ण कुमार और अभिमन्यु ने उन्हें बुरी तरह पीटा है। इससे उसके नाक पर चोटें आई हैं।
उधर, एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों के बयान कलमबद्ध कर आगामी जांच शुरू कर दी है।